बागेश्वर:आदि शक्ति माँ भगवती मंदिर को अग्निकांड द्वारा हुई क्षति का जिलाधिकारी को आंगणन तैयार कर शासन को भेजने का ज्ञापनगोबिंद दानू के नेतृत्व में सौंपा
।
आदि शक्ति माँ भगवती मंदिर बदियाकोट में दैवीय आपदा अग्निकांड की वजह से पूरा मंदिर जल कर स्वाह हो गया था ! उसके पुनर्निर्माण हेतु क्षेत्रीय युवा विधायक मैं सुरेश गडिया जी द्वारा धरातल पर निरीक्षण के उपरान्त एवं मा. दर्जा राज्य मंत्री श्री भूपेश उपध्याय जी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर उनके संज्ञान में लाया गया कि पारंपरिक काष्ट कला शैली वाला हिमालयी वास्तुकला व हूण स्थापत्य वाला अत्यंत सुन्दर बारीक और बेजोड काष्ठ कला ( लकड़ी की नक्काशी ) के लिए पूरे कुमाँऊ और गढवाल मण्डल में प्रसिद्ध ये प्राचीन आदि शक्ति माँ भगवत्ती का मंदिर अग्निकाड की भेंट चढ गया !
यह मंदिर लोकमानस और मानस खण्ड मंदिर माला मिशन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र हिस्सा है !
यह मंदिर कुमाँऊ का संभवतः अकेला ऐसा मंदिरहै जहाँ माँ भगवत्ती के साथ तिब्बतियों के हूण देवता और लाटू देवता की पूजा की जाती है !
इस घटना का संज्ञान स्वयं प्रदेश के मुख्यया श्री पुष्कर सिंह धाम जी ने तत्काल लेते हुए हुए जनपद बागेश्वर की जिला अधिकारी को फोन करके निर्देशित किया कि शीघ्र ही मंदिर में हुई क्षति नुकसान का आँगणन तैयार कर उसका एस्टीमेट शासन को भेजा जाए !
इसी कार्य के निमित गोविन्द सिंह दानू प्रदेश संयोजक भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ व पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने शिष्ट मण्डल के साथ आज जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा !
जिसमें मंदिर कमेटी बदियाकोट व तीनों ग्राम सभा के ग्रामीणों द्वारा मंदिर में हुई क्षति का लगभग अंगणन , 3 – 4 करोड दिया है ! ! जिसमे मंदिर में चढावा सहित सोने – चाँदी के आभूषण व हजारों घंटियां भी है !
गोविन्द दानू ने कहा ये चुनावी वर्ष है और अचार संहिता 2-3 माह के अन्दर कभी भी लग सकती है , इसलिए यथा स समय पर कार्य दायी संस्था से आगणन तैयार कर शीघ्र भेजवाए !
इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्री महेश दानू , सोनू दानू ; नरेन्द्र विष्ट गजेन्द्र गज्जू भाई !

