उत्तराखंड के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने 17 करोड़ की योजनाओं पर लगाई मुहर

ख़बर शेयर करें

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने राज्य की कई विकास योजनाओं के लिए करीब 17 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है…इन योजनाओं का उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, आपदा प्रभावित क्षेत्रों को राहत देना और धार्मिक व खेल सुविधाओं का विकास करना है।
सरकार ने हल्द्वानी क्षेत्र में पुराने नलकूपों के पंपों को ऊर्जा दक्ष पंपों से बदलने के लिए 3.01 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं इससे सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी और बिजली की बचत भी होगी।
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाने के लिए 3.11 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है…वहीं चमोली जिले के जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्यों के लिए जरूरी भूमि अधिग्रहण हेतु 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित देहरादून के 14 परिवारों को किराये के मकान में रहने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने का भी फैसला लिया गया है। प्रत्येक परिवार को 4,000 रुपये प्रतिमाह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार ने पिथौरागढ़ जिले के मिलम स्थित नंदा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 90.16 लाख रुपये और उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री खरीदने के लिए 5 लाख रुपये की सहायता भी मंजूर की है।
सरकार का कहना है…कि इन योजनाओं से विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad