उत्तराखंड-प्रदेश सरकार के कार्मिकों पेंशनरों को DA की किश्त बढ़ाकर सरकार ने कर्मचारियों को खुश करने का किया प्रयास

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के चल रहे मॉनसून सत्र के तीसरे दिन प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा करते हुए राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी DA बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि राज्य कर्मचारियों का 11 फीसदी डीए बढ़ाया जाएगा। इस तरह अब पूर्व से मिल रहे 17 प्रतिशत डीए में 11 % बढ़ोतरी होने के बाद कार्मिकों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता मिला करेगा।

पूर्व में कोरोना के चलते केन्द्र सरकार ने डीए की पिछली तीन किस्त नहीं दी थी लेकिन इस साल जुलाई से केन्द्र ने 11 फीसदी बढ़ोतरी के साथ डीए देने का ऐलान कर दिया था। उसी के बाद से कई राज्य सरकारों ने भी अपने कार्मिकों का डीए बढ़ा दिया था। मंगलवार को यूपी की योगी सरकार ने भी 11 फीसदी डीए बढ़ोतरी का शासनादेश जारी कर दिया था। इन सबके चलते सूबे की धामी सरकार पर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स का भारी दबाव था। बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने चुनावी सीजन में कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ा डीए-डीआर देकर खुश करने का दांव चल दिया है। धामी सरकार सितंबर से बढ़ा हुआ डीए देगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad