बागेश्वर:विवेकानन्द विद्या मन्दिर इंटर कालेज मण्डलसेरा में शिशु नगरी/ बाल मेले का भव्य आयोजन

विवेकानन्द विद्या मन्दिर इंटर कालेज मण्डलसेरा में किया गया शिशु नगरी । बाल मेले का भव्य आयोजन ज्ञान, संस्कार और कौशल का अद्भुत संगम – शिशु वाटिका के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित विविध शिक्षण शिक्षण गतिविधियों एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्वेश्य बालकों को पुस्तकिय ज्ञान से आगे बढ़ाकर अनुभवात्मक, संस्कारयुक्त, एवं जीवनपयोगी शिक्षा प्रदान करना रहा । कार्यक्रम में आदर्श गृह व्यवस्था, प्रकृति वाटिका, चिड़ियाघर मॉडल, कार्यशाला, कलाशाला, रंगमंच, कीड़ागन, तरण ताल, विज्ञान प्रयोगशाला, चित्र-पुस्तकालय, वस्तु संग्रहालय एवं प्रदर्शनी जैसे- विविध आयामों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा जिज्ञासा, सृजनात्मकता और व्यवहारिक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।


प्रत्येक स्टॉल पर बालकों ने स्वयं अपनी- गतिविधियों का का परिचय देते हुए उपस्थित अभिभावकों एवं – अतिथियों को जानकारी प्रदान की।
अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों ने बालकों के आत्मविश्वास अनुशासन एवं प्रस्तुतीकरण की सराहना की। कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप शिक्षा को ” जान से जीवन” की ओर अग्रसर करने का सशक्त प्रमास सिद्ध हुआ । विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अब्बल सिंह तोपाल ने कहा कि शिशु अवस्था में की गई संस्कारयुक्त एवं अनुभवात्मक शिक्षा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेश खेतवाल रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्री भाष्कर दास तथा अध्यक्षता श्री उत्तम सिंह टाकुली ने की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत एवं पूर्व प्रबंधक श्री-प्रवीण सिंह दफौटी उपस्थित रहे।

