उत्तराखंड:सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सूबे में बनेंगे आधुनिक आवास

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से आधुनिक आवास तैयार किए जाएंगे।राज्य संपत्ति विभाग के अनुसार कई सरकारी आवास लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं…जिससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। अब ऐसे भवनों का सर्वे कर मरम्मत और पुनर्निर्माण किया जाएगा। जहां संभव होगा, वहां नए आवासीय परिसर भी बनाए जाएंगे।देहरादून के रेसकोर्स स्थित ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी में भी नए आवास बनाने की योजना तैयार की गई है। यहां 31 श्रेणी-2 और 10 श्रेणी-4 आवासों के निर्माण का प्रस्ताव है, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।सरकार का कहना है कि बेहतर आवास मिलने से कर्मचारियों का कार्य वातावरण सुधरेगा और वे अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे। इसके लिए एक उच्चस्तरीय समिति भी गठित की गई है…जो योजनाओं की निगरानी करेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad