परीक्षा में पारदर्शिता का पहरा — रातभर सुरक्षा मोर्चे पर डटी रही बागेश्वर पुलिस

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

स्नातक स्तरीय परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

जनपद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, अराजक तत्वों पर पैनी नजर

राज्य अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा रातभर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

पुलिस टीमों द्वारा जनपद क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जनपद की सभी सीमाओं और मुख्य प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु समस्त थाना प्रभारी स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बागेश्वर पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए लगातार निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक खबर या पेपर लीक जैसी झूठी सूचनाएं फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की सोशल मीडिया सेल विशेष रूप से चौबीसों घंटे पैनी निगरानी रखी जा रही है।”

“निष्पक्ष परीक्षा — सुरक्षित वातावरण,

Ad
Ad Ad