हल्द्वानी-16 अगस्त से लापता कारोबारी अभी तक नहीं लग पाया सुराग

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी सुभाष नगर इलाके से व्यवसाई पवन कन्याल बीते 16 अगस्त से लापता लापता है ।व्यवसाई पवन कन्याल का दो सप्ताह बाद भी अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है, जब से पवन लापता है उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, लापता पवन की पत्नी और माँ ने अपने बेटे का पता लगाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है, लापता पवन के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं , सुभाषनगर निवासी पवन कन्याल गौला खनन क्षेत्र में डंपर संचालन से जुड़ा काम करता था।

बीते 16 अगस्त को पवन कन्याल घर पर आवश्यक कार्य से ट्रांसपोर्ट नगर जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन इसके बाद से पवन का अब तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है, एसपी सिटी हल्द्वानी के मुताबिक पुलिस की ओर से खोज अभियान पूरे इलाके में चलाया गया पुलिस टीम हर जगह अभी भी खोज कार्य में लगी हुई हैं। सीसीटीवी व मोबाइल फोन लोकेशन, बैंक डीटेल के आधार पर भी जांच का कार्य किया जा रहा है, जिसमें अभी तक कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है। पवन की कार को हल्द्वानी नैनीताल नेशनल हाईवे पर भुजियाघाट से बरामद कर लिया गया है और उनकी अंतिम लोकेशन भी भुजियाघाट के आसपास बताई जा रही है, परिजनों के मुताबिक उन्होंने पुलिस से मिलकर पवन कन्याल से जुड़े अन्य एंगेल्स पर जांच करने की बात कही है ताकि पवन का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। एसपी सिटी के मुताबिक पुलिस पवन की बैंक की डिटेल पर कड़ी नजर रख रही है, उनके मुताबिक पवन ने काफी जगह से लोन भी लिया था पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है, और आने वाले दिनों में यदि पवन की बैंक डिटेल से कोई भी जुड़ी जानकारी पुलिस के सामने आएगी तो उस पर भी पुलिस आगे की कार्यवाही शुरू करेगी। अब देखना होगा कि पुलिस पवन कन्याल को कितनी जल्द खोजने में सफल होगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad