हल्द्वानी-सोना कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने वाला, तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के ज्वैलर्स राजीव वर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि राजीव वर्मा वर्मा का ज्वैलरी का व्यापार है एवं उनको मिल रही धमकियों की संवेदन शीलता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस की विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि राजीव वर्मा उपरोक्त के मित्र व दूर का रिश्तेदार पंकज वर्मा जो व्यापारी है को भी जनवरी व मार्च के महीने में मनोज अधिकारी ने जान से मारने की धमकी दी गयी थी जिस संबंध में थाना हल्द्वानी पर मु0अ0सं0 87/21 धारा 506 भादवि व मु0अ0स0 140/2021 धारा 452/506 भादवि बनाम मनोज अधिकारी पुत्र दिनेश सिंह अधिकारी निवासी गौजाजाली धानमिल के सामने बरेली रोड हल्द्वानी थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल पंजीकृत हुए थे तथा इस घटना में पुलिस टीम द्वारा मनोज अधिकारी उपरोक्त को एक अदद तमन्चे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है ।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad