हल्द्वानी-(big news) यहां युवक की हत्या की आशंका मचा हड़कंप, इस हाल में मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में लालडांट रोड की ओर प्राइमरी स्कूल के पास एक युवक का शव मिला है, जिसके बाद से इस पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, युवक की हत्या की आशंका है, क्योंकि उसके शरीर पर काफी गंभीर चोट के निशान भी हैं। सूचना पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर उनके द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मामले की जांच की जा रही है, मृतक युवक का नाम कुणाल बिष्ट है, स्थानीय लोगों से बातचीत से पता चला है की कुणाल बिष्ट आसपास छोटे-मोटे झगड़ों को निपटाने में लगा रहता था। बताया जा रहा है कि इन कारणों की वजह से भी उसकी हत्या हो सकती है, फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कहा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और हर पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक कुणाल के पूरे शरीर में चोट के निशान हैं, सिर से लेकर उसके हाथों तक गंभीर चोटें हैं, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। एसएसपी ने दावा किया कि पुलिस मामले का खुलासा चंद घंटों में कर देगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad