हल्द्वानी -(गजब) यहां एक ओर पानी की भारी किल्लत, उधर सड़के भिगाने में लगा था ये रेस्टोरेंट वाला, हो गई कार्यवाही

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – भीषण गर्मी के चलते एक और लगातार पेयजल किल्लत चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग पीने के पानी के दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला आज नैनीताल रोड का सामने आया है, जहां पंजाबी रसोई रेस्टोरेंट पानी का दुरुपयोग करते हुए पकड़ा गया। जब सिटी मजिस्ट्रेट शहर भ्रमण में थे इस दौरान उन्होंने पानी का दुरुपयोग करते हुए सामने रेस्टोरेंट स्वामी को पकड़ा, इसके पश्चात जल संस्थान को तत्काल जल संयोजन विच्छेद करने के निर्देश दिए। एक ओर तो बूंद बूंद पानी के लिए लोग परेशान हैं दूसरी तरफ यहां रेस्टोरेंट स्वामी पीने के पानी से पूरी डामर सड़क को भीगने में लगा हुआ था। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और पंजाबी रसोई रेस्टोरेंट के पानी के कनेक्शन को काट दिया। गौरतलाब है कि जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही पानी के दुरुपयोग पर रोक लगाई गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad