हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ

ख़बर शेयर करें

साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ ने महापौर गजराज सिंह बिष्ट से की मुलाकात, ‘मिशन भारत’ की दी जानकारी
हल्द्वानी। प्रख्यात साइकिलिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन देवनाथ ने गुरुवार को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने आगामी राष्ट्रीय अभियान ‘मिशन भारत’ के संकल्प और उद्देश्यों की जानकारी महापौर को दी।

सोमेन देवनाथ साइकिल यात्रा के माध्यम से सातों महाद्वीपों और 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और प्रत्यक्ष जनसंवाद को केंद्र में रखकर उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की महापौर ने सराहना की।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि साइकिल को पर्यावरण, स्वास्थ्य और जनसंवाद का माध्यम बनाकर सोमेन देवनाथ द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ‘मिशन भारत’ जैसे राष्ट्रव्यापी अभियान से युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर महापौर ने सोमेन देवनाथ को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके आगामी ‘मिशन भारत’ अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad