हल्द्वानी- यहां सड़क दुर्घटना में एयर फोर्स के रिटायर कर्मचारी की हो गई मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी -सड़क दुर्घटना फिर गई एक और जान कमलुवा गांजा क्षेत्र में बाइक और टेंपू की आमने सामने की भिड़ंत में टेंपो सवार एयर फोर्स के रिटायर कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, रिटायर एयरफोर्स कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के मुताबिक मूलरूप से सीमटी बागेश्वर और हाल निवासी गिरिजा बिहार कमलुवा गांजा के रहने वाले 61 साल के अजब सिंह पुत्र चंद्र सिंह एयर फोर्स से रिटायर होने के बाद हल्द्वानी में परिवार के साथ रहते थे। बीते रोज वह घर से टेंपो में सवार होकर बाजार सामान लेने जा रहे थे, कि रास्ते में बाइक सवार युवक और टेंपू की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो के आगे बैठे अजब सिंह टेंपो से बाहर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर परिजनों को लगते ही घर में कोहराम मच गया, वहीं बाइक सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad