हल्द्वानी-फिर उठे खाकी पर सवाल एक पुलिस कर्मी की गलत हरकत से खाकी हुई शर्मशार

ख़बर शेयर करें

हलद्वानी- खाकी के दामन पर अक्सर दाग लगते रहे हैं।किसी भी शहर हो या गांव यहां की जनता को अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमे से बड़ी उम्मीदें होती है ।जब वही वर्दीधारी कुछ ऐसा करदे जिसकी समाज को उससे उम्मीद नहीं थी तो सवाल तो उठेंगे ही बड़ी खबर हल्द्वानी से है। जहां एक पुलिस वाले ने मासूम के साथ छेडख़ानी कर दी। जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को लोगों ने जमकर पीटा। आरोपी हल्द्वानी नगर के एक थाने में तैनात है। परिजनों का आरोप है कि वह लंबे समय से बच्ची से अश्लील हरकत कर रहा था। ऐसे में वह उसकी हरकतों से तंग आ गये थे।उन्होंने पुलिसकर्मी को रंगेहाथ पकडऩे के लिए दुकान में सीसीटीवी भी लगाये जिसमें वह बच्ची से गलत हरकतें करते कैद हो गया। जिसके बाद परिजनों समेत लोगों ने उसकी वीडियो बनाई और उसे जमकर पीट दिया। पीडि़त बच्ची के परिजनों का आरोप है कि वह लंबे समय से एक दुकानदार की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। बच्ची के घरवाले उसकी हरकत से परेशान हो गए थे, इसलिए उन्होंने आरोपी दारोगा को पकडऩे की योजना बनाईए बच्ची के घरवालों ने दुकान में कैमरा लगा दिया।

आज फिर दुकान पर आकर आरोपी बच्ची के साथ उसने अश्लील हरकत शुरू कर दी। दुकान में लगे कैमरे में उसकी शर्मनाक करतूत कैद हो गई। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad