हल्द्वानी:एसओजी और काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: एसओजी और काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 2 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी आवास विकास, हल्द्वानी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी आम और लीची के बागों में काम करता था तथा इसी की आड़ में नशे की तस्करी में भी संलिप्त था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद 2 किलो चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। एसपी सिटी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad