इधर एक व्यक्ति ने काटा खुदका प्राइवेट पार्ट,जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

ख़बर शेयर करें

एक व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए हैं। अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील भटखोला गांव निवासी 46 वर्षीय दिनेश चंद्र बीते पांच दिनों से एक कमरे में बंद थे। शनिवार को उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। वह चिल्लाने लगा। गांव के लोगों ने दरवाजा खोला और अंदर प्रवेश किया। वहां रक्त बह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दिनेश अपने आप को साधु कहता है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डा. लता बोरा ने बताया कि इमरजेंसी में व्यक्ति को भर्ती किया गया है। चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। डॉक्टर लता बोरा ने बताया की जिला अस्पताल में आज एक व्यक्ति भर्ती हुआ है जो काफी गंभीर रूप से घायल है उसने खुद का प्राइवेट पार्ट काट लिया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad