यहां दिव्यांग का E- रिक्शा बेच गया एजेंसी वाला, कमिश्नर दीपक रावत ने दिलवाया नया E – रिक्शा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई की। जिसमें अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सम्पर्क मार्ग, आदि से सम्बन्धित आई।जनता दरबार में एक धोखाधड़ी का मामला आया जिसमें गांधीनगर निवासी दिव्यांग पिंटू सागर ने बताया कि उन्होंने सितम्बर 2023 में के के एंटरप्राइजेज से ई रिक्शा लिया। जिसमें शिकायत आने पर फरवरी 2024 में मरम्मत के लिए एंटरप्राइजेज में ही दिया गया। किंतु उनके द्वारा रिक्शा किसी अन्य को बेच दिया गया। उन्होंने अपने परिवार के भरण पोषण के लिए रिक्शा लिया था। वहीं उनकी आय का भी जरिया था। अब उनके आगे परिवार के भरण पोषण का संकट है। इसकी शिकायत जब आयुक्त से की तो उन्होंने शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोनों को मौके पर तलब किया जहां एंटरप्राइजेज ने अपनी गलती मानते हुए मौके पर पिंटू सागर को नया रिक्शा दिया। पिंटू सागर और उनके परिवार ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad