मानसून को लेकर हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल: जनपद में मानसून के सक्रिय होने और लगातार भारी बारिश की चेतावनियों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित आपदाओं से निपटने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मानसून अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मौजूद रहेंगे…ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन और संपर्क नंबर 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपदा की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने को कहा गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हर समय तैयार रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अनदेखी या किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad