देहरादून में हाई लेवल मीटिंग, हिमालयी राज्यों पर बड़ा प्लान तैयार

ख़बर शेयर करें

देहरादून : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में आज शासकीय आवास पर हिमालयी राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और साझा चुनौतियों के समाधान को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक हिमालयी राज्यों से समन्वय एवं नीति निर्धारण परिषद की पहली बैठक थी…जिसमें क्षेत्रीय विकास और साझा रणनीति तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक, पर्यावरणीय और सामाजिक परिस्थितियां एक जैसी हैं, ऐसे में आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान से बेहतर नीति बनाई जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य राज्यों में हुए अच्छे कार्यों का अध्ययन कर उन्हें बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में अपनाया जाए।
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य का लक्ष्य इकोनॉमी और इकोलॉजी के बीच संतुलन बनाते हुए लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने हिमालय और जैव विविधता के संरक्षण को प्राथमिकता बताते हुए इस क्षेत्र में संभावनाओं को और मजबूत करने की बात कही।
जल संरक्षण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए लगातार काम कर रही है और इस दिशा में बेहतर कार्य करने वाले संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा।बैठक में मुख्य सचिव Anand Bardhan ने कहा कि हिमालयी राज्यों की समस्याओं के समाधान के लिए एकीकृत प्रयास जरूरी हैं।
इसके अलावा परिषद के सदस्यों ने हिमालयी क्षेत्रों के वैज्ञानिक अध्ययन, नदियों के जल स्तर और पारिस्थितिकी संरक्षण पर भी अपने सुझाव दिए।

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे…जहां हिमालयी विकास को नई दिशा देने पर मंथन किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad