बागेश्वर:उत्कृष्ट सेवा हेतु जनपद के 01 निरीक्षक और 03 पुलिस जवानों को आईजी कुमाऊँ ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

उत्कृष्ट सेवा हेतु जनपद के 01 निरीक्षक और 03 पुलिस जवानों को आईजी कुमाऊँ महोदया ने किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।

इसी क्रम में जनपद बागेश्वर में तैनात 01 निरीक्षक और 03 पुलिस जवानों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक (IG), कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल, श्रीमती रिधिम अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया है।
आईजी कुमाऊँ द्वारा यह सम्मान कुमाऊ परिक्षेत्र के पुलिस विभाग में पेशेवर दक्षता, अपराध नियंत्रण, जटिल मामलों के सफल अनावरण और सामुदायिक पुलिसिंग में महत्वपूर्ण योगदान देने पर प्रदान किया गया है। जनपद बागेश्वर से सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों की इस उपलब्धि से जनपद के समस्त पुलिस बल में उत्साह का संचार हुआ है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने सम्मानित होने वाले सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य पुलिस कर्मी भी इससे प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

सम्मानित अधिकारियों/कार्मिकों का विवरण:

  1. निरीक्षक ना0पु0 श्री सल्लाउद्दीन खान – (प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0)
  2. कानि0 ना0पु0 नरेन्द्र सिंह (कोतवाली बैजनाथ)
  3. कानि0 ना0पु0 कुलदीप वर्मा – (कोतवाली बागेश्वर )
  4. कानि0 ना0पु0 रविन्द्र सिंह बोरा – (डॉयल 112)

ADVERTISEMENTS
Ad Ad