बागेश्वर-रवाईखाल क्षेत्रान्तर्गत बीते रात्रिअज्ञात असामाजिक अराजक तत्वों ने खड़ी स्कूल वैनो व अन्य वाहनों के शीशे तोड़ने के साथ ही वाहनों को पहुंचाया नुकसान

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर रवाईखाल क्षेत्र के अन्तर्गत फटगली व बमराढी मे 7नवम्बर की रात को 11 बजे के आसपास क्षेत्र के ही अज्ञात असामाजिक अराजक तत्वों द्वारा हिमाला पब्लिक स्कूल विवेकानंद विद्या मन्दिर व अन्य सड़क के किनारे खड़े वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया है व वाहनो के शीशे तोड़े गये है।


प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया की रात को लगभग 11 से 12 बजे के मध्य कुछ असामाजिक तत्व सड़को पर दौड़ते हुए महसूस किये गये.।बागेश्वर जिले की अगर बात करें तो इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं।वहीं अब जिनके वाहनों को नुकसान हुआ है वो अग्रिम कानूनी कार्यवाही की बात कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad