बागेश्वर: जिले में यहां पुलिस ने अवैध भांग की खेती को किया नष्ट और…


नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।
थाना काण्डा पुलिस ने कांडा क्षेत्र में अवैध भांग की खेती को किया नष्ट साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बंध में जानकारी देकर किया जागरूक।
मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे/भांग के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांकः 07-08-2025 को थानाध्यक्ष काण्डा कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम सानिउडियार में लगभग 06 नाली अवैध भांग की खेती को पूर्ण रूप से नष्ट किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को सम्पूर्ण भारत में लागू हुए नये कानूनों, साइबर हैल्पलाइन नंबर- 1930, डायल 112 आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।



