बागेश्वर:विवेकानन्द विद्या मन्दिर इण्टर कालेज मंडलसेरा बागेश्वर में छात्र संसद का तथा कन्या भारती का गठन ,पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोड़के द्वारा शपथ दिलायी गयी

ख़बर शेयर करें

विवेकानन्द विद्या मन्दिर इण्टर कालेज मंडलसेरा बागेश्वर में किया गया छात्र संसद का गठन दिनांक 14/05/2025 को वि० वि० म० इ० का० मंडलसेरा में छात्र संसद का तथा कन्या भारती का गठन करने के उपरान्त उनका शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सभी पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोड़के द्वारा शपथ दिलायी गयी। पदाधिकारियों में प्रधानमंत्री पद पर राहुल नगरकोटी, उप प्रधानमंत्री पारस दानू, सेनापति खीम सिंह रावत, उप सेनापति विनय चौबे, अनुशासन प्रमुख उमेश कुमार, सहायक वैभव मेहरा ने शपथ ली कन्या भारती में प्रधानमन्त्री के लिए हर्षिता जोशी, उपप्रधानमन्त्री तानिया जोशी, सेनापति कुमकुम दानू, उप सेनापति आरोबी नेगी, अनुशासन प्रमुख दीक्षा देव, अनुशासन सहायक के लिए निवेदिता नगरकोटी ने शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक कुंदन परिहार सह प्रबन्धक आशीष धपोला , प्रधानाचार्य ए० एस तोपाल अनुशासन प्रमुख मोहन बिष्ट, सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकायें तथा छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad