देहरादून- प्रदेश में हो सकता है जल्द कैबिनेट विस्तार व फेरबदल

ख़बर शेयर करें

राज्य में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार व फेरबदल।
देहरादून- धामी कैबिनेट में पिछले लगभग सवा साल से 3 मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार व फेरबदल के चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक भाजपा हाईकमान जल्द ही कैबिनेट का विस्तार कर सकता है। वहीं दूसरी और राज्यपाल से कई मंत्रियों के अचानक मुलाकात के बाद चर्चा को बल मिलने लगा है।दरअसल पिछले सवा साल से कैबिनेट में तीन मंत्रियों के पद रिक्त हैं। वहीं इसी साल अप्रैल में कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद अन्य पद खाली हो चुके हैं। बता दें उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ही संभाल रहे हैं। जैसे-जैसे कैबिनेट विस्तार का समय लंबा होता जा रहा है, वैसे ही भाजपा विधायकों की भी बेचैनी वक्त के साथ बढ़ती जा रही है। कई विधायक मंत्री पद के लिए लाबिंग में भी लगे हैं। तीन मंत्रियों की छुट्टी की चर्चाएं फिर शुरू हो गई है। आपको जानकारी देते हुए बता दे कि राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी के बीच 2 दिन पहले शिष्टाचार मुलाकात के बाद मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल ने भी राज्यपाल से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार तो होना ही है। हाईकमान से भी चर्चा हो चुकी है।
वही दूसरी और सीएम धामी का कहना है कि अभी पार्टी संगठन का महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है। इसके बाद हाईकमान इस पर विचार कर सकता है। विभिन्न निगम, बोर्ड और परिषदों में दायित्व आवंटन पर भी हाईकमान को फैसला लेना है।

Ad