बागेश्वर: जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व पीएम डाक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और श्रद्धासुमन किए अर्पित,शोक सभा का किया आयोजन
बागेश्वर: आज दिनांक 27 दिसंबर 2024 को कांग्रेस कमेटी जिला कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर उनके चित्र मेंभावभीनी श्रद्धांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किया गया इसके बाद कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की मृत्यु पर उनके राजनीतिक जीवन में उन्हें भारत के आर्थिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
डॉक्टर सिंह का राजनीतिक जीवन 1985 में शुरू हुआ, जब उन्हें राजीव गांधी के शासनकाल में भारतीय योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद, उन्हें 1991 में पी.वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया था।
उनका प्रधानमंत्री के तौर पर राजनीतिक जीवन 2004 में शुरू हुआ, उन्होंने लगातार दूसरी बार 2009 में कांग्रेस की सरकार स्थापित की,और देश में दो बार प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूर्ण किया। डॉक्टर सिंह के राजनीतिक जीवन में कई उपलब्धियां हैं, जिनमें भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने, विदेशी निवेश को बढ़ावा देने, और गरीबी उन्मूलन के लिए कार्यक्रमों को लागू करना शामिल है।