बागेश्वर:विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में जनपद ने हासिल की 99.17 प्रतिशत डिजिटलीकरण प्रगति।

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में जनपद ने हासिल की 99.17 प्रतिशत डिजिटलीकरण प्रगति।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा हेतु अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी एन. एस. नबियाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुईं।

बैठक में गणना प्रपत्रों के वितरण, डिजिटलीकरण, मतदाता सूची के अद्यतन तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं, वे शीघ्र प्रपत्र जमा करें, ताकि उनका नाम निर्वाचक नामावली में सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज किया जा सके।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण सही ढंग से अद्यतन किया जाए।
जनपद के कुल 2,13,929 मतदाताओं में से 2,12,143 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों यानी 99.17 प्रतिशत डिजिटलीकरण पूर्ण हो चुका है।

बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी धनी राम टमटा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad