विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा बागेश्वर में आयोजित विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों एवं परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

ख़बर शेयर करें

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा बागेश्वर में आयोजित विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों एवं परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, नवाचार एवं प्रयोगात्मक अधिगम की प्रवृत्ति को विकसित करना है। हमें अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा पर गर्व है।

ऐसे आयोजन उन्हें भविष्य में नई खोजों और नवाचारों के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर जूनियर ठग वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडलों में अखिलेश पांडे द्वारा सोलर संचालित स्मार्ट कचरा प्रबंधन एवं ऊर्जा उत्पादन प्रणाली, हर्षित पाठक द्वारा मैकेनिकल हैंड, आयुष द्वारा भूकंप (अर्थक्वेक) मॉडल, आदित्य द्वारा कार्बन टू लिंक कन्वर्टिंग मॉडल, पल्लवी कांडपाल, निवेदिता नगर कोठी एवं करण कुमार द्वारा ह्यूमन हार्ट मॉडल, कल्पना दानू द्वारा ऑर्गेनिक फार्मिंग, तने पांडे द्वारा ए क्लीन इंडिया मिशन, कनिका वर्मा द्वारा फ्रिक्शन से संबंधित मॉडल, गुंजन असवाल द्वारा कंजर्वेशन, तथा दिव्यांश कांडपाल द्वारा हैंड क्रैंक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक जनरेटर सहित विभिन्न नवाचार आधारित मॉडल विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण, विद्युत कार्यप्रणाली एवं रेस्क्यू तकनीक जैसे विषयों पर भी प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad