उत्तराखंड- (Big News) प्रदेश में इस भर्ती पर भी लटक सकती है तलवार, मिली थी गड़बड़ी

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में जिला कोऑपरेटिव बैंक की देहरादून और उधम सिंह नगर तथा पिथौरागढ़ में हुई भर्तियों पर भी तलवार लटक सकती है। सहकारिता विभाग कार्रवाई से पहले कार्मिक विभाग की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

दरअसल 29 मार्च 2022 को शासन स्तर से जिला कोऑपरेटिव बैंक की भर्तियों की जांच के आदेश हुए थे 1 साल पूरा होने पर उसे निष्कर्ष तक पहुंचाने की तैयारी हो रही है दरअसल बैंकों ने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर दी थी शासन स्तर से चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइन ना कराने के आदेश के बावजूद बैंक मैनेजमेंट के स्तर से बैक डेट में बैंक कराने की शिकायत में शासन ने जांच कराई थी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad