उत्तराखंड- कुमाऊं में यहां किराएदार मकान मालिक की ही बेटी को ही ले गया भगा ,छानबीन में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- नैनीताल जनपद की लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से ये खबर सामने आई है यहां हाथीखाना संजयनगर क्षेत्र से एक नाई अपने ही मकान मालिक की बीस वर्षीय बेटी को भगा ले गया युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों की तलाश जारी है।प्राप्त समाचार के अनुसार संजय नगर निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके किराये के कमरे में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाला बिहार निवासी दिल्लू ठाकुर 31 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे उसकी 20 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर ले भागा। दिल्लू एक वर्ष से उनके यहां किराये की दुकान चला रहा था।सभी संभावित स्थानों पर बेटी की तलाश करने के बाद मां ने पुलिस की शरण ली। उसका कहना है कि उसे चिंता सता रही है कि दिल्लू उसकी बेटी को कोई नुकसान न पहुंचा दे। पुलिस ने दिल्लू ठाकुर के बजरी कंपनी में रहने वाले भाई भाभी से भी उसके बारे में पूछताछ की है।पुलिस ने दिल्लू के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad