उत्तराखंड मानसून सीजन में बारिश का सिलसिला जारी, सूबे में कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विशेष रूप से बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से संबंधित ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें। संवेदनशील इलाकों में प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad