बागेश्वर:आपदा सीजन के दृष्टिगत कपकोट पुलिस ने SDRF के साथ किया संयुक्त मॉक ड्रिल एवं आपदा बचाव अभ्यास

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में आगामी वर्षा एवं आपदा सीजन को देखते हुए थाना कपकोट पुलिस एवं SDRF की संयुक्त टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
अभ्यास के दौरान पुलिस एवं SDRF के जवानों ने आपदा के समय प्रयोग में आने वाले विभिन्न रेस्क्यू उपकरणों के संचालन उनकी उपयोगिता एवं रखरखाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही रोप रेस्क्यू तकनीक का अभ्यास करते हुए जवानों ने पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षित तरीके से नीचे उतरने एवं दुर्गम स्थानों से लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।
इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन, दुर्घटनाओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना तथा पुलिस एवं SDRF के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
बागेश्वर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वर्षा एवं आपदा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सूचना दें।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad