बागेश्वर:(बिग न्यूज) सरयू नदी उफान में,मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा नदी/नालों के किनारे रहने वाले लोगों को किया जा रहा है अलर्ट,देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें

तेज बारिश के चलते पुलिस अलर्ट मोड पर

मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा नदी/नालों के किनारे रहने वाले लोगों को किया जा रहा है अलर्ट

नदी नालों के जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत बारिश के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने की दी जा रही है चेतावनी

SP महोदय बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के दिशा निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा भारी बारिश के चलते एवं मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत नदी- नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में नदी के किनारे रहने वाले लोगों को लाउड हेलरों के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है, साथ ही बारिश के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने तथा जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस व फायर रैस्क्यू टीम द्वारा आपदा की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत बचाव कार्य किये जा रहे हैंl

ADVERTISEMENTS
Ad Ad