बागेश्वर: आगामी उत्तरायणी मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक ने होटल/होमस्टे संचालकों संग की बैठक, दिए सख्त दिशा-निर्देश।

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

आगामी उत्तरायणी मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर ने होटल/होमस्टे संचालकों संग की बैठक, दिए सख्त दिशा-निर्देश।

आगामी 14 जनवरी से शुरू होने वाले प्रसिद्ध ऐतिहासिक ‘उत्तरायणी मेला 2026’ के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार आज दिनॉक-03/01/2026 को पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय शाह द्वारा बागेश्वर शहर में स्थित होटल, लॉज, होमस्टे मालिकों/संचालकों के साथ कोतवाली बागेश्वर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समस्त होटल/होमस्टे संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने यहाँ ठहरने वाले प्रत्येक ग्राहक (Guest) का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएँ। बिना आईडी प्रूफ या संदिग्ध व्यक्तियों को कमरे किराए पर न दें। सभी प्रतिष्ठानों के प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल और महत्वपूर्ण स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे स्थापित करना सुनिश्चित करें, जो कि पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में हों। किरायेदारों/मेहमानों से संबंधित सभी जानकारी (नाम, पता, संपर्क नंबर, आईडी प्रूफ) विधिवत रूप से रजिस्टर में दर्ज की जाए और उसे प्रतिदिन अपडेट किया जाए।
यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, या किसी व्यक्ति के व्यवहार में असामान्यता दिखती है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस थाने या आपातकालीन नंबर 112 पर दें।
संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों (Fire Extinguishers) की उपलब्धता सुनिश्चित करें और उनके संचालन की जानकारी स्टाफ को हो।
पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट किया कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। होटल संचालकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

Ad
Ad Ad Ad