राजकीय इंटर कालेज मंडलसेरा एन०एस०एस० इकाई के विशेष शिविर उद्घाटन
ADVERTISEMENTS

आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को रा०ई०का० मण्डलसेरा बागेश्वर में एन०एस०एस० इकाई के विशेष शिविर उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री किशन सिंह मलडा एवं समारोह की अध्यक्षता डॉ० केवलानन्द काण्डपाल प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया। शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से श्री वृक्षमित्र एवं प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर शिविरार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम का संचालन एन०एस०एस०शिविरार्थी दीया टम्टा एवं करीना द्वारा किया गया। श्री नारायण गिरी एन०एस०एस० प्रभारी ने शिविरार्थियों को इन सात दिनों विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर श्री किशन राम उप प्रधान कुचार, श्री सुन्दर सिंह मेहता, श्री जगदीश प्रसाद श्रीमती सरस्वती आदि उपस्थित रहे।

