बागेश्वर:सरयू नदी में बहे 08 वर्षीय बालक की खोज के लिए पुलिस, NDRF, SDRF, फायर और ड्रोन टीम का सघन संयुक्त रेस्क्यू अभियान जारी, थाना कपकोट में प्राथमिकी दर्ज ।

ख़बर शेयर करें

सरयू नदी में बहे 08 वर्षीय बालक की खोज के लिए पुलिस, NDRF, SDRF, फायर और ड्रोन टीम का सघन संयुक्त रेस्क्यू अभियान जारी, थाना कपकोट में प्राथमिकी दर्ज ।

कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी में बहे 08 वर्षीय मासूम बालक की खोजबीन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।


आज दिनांक 20.07.2026 को वादी द्वारा थाना कपकोट आकर सूचना दी गई कि उनका 08 वर्षीय भतीजा सुबह लगभग 08:00 बजे शिवालय मंदिर कपकोट में दर्शन व पूजा करने के लिए अपनी माता के साथ आया था। मंदिर परिसर में खेलते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण बालक सरयू नदी के तेज बहाव में बह गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) महोदय द्वारा तत्काल आदेश-निर्देश जारी कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। बालक के त्वरित रेस्क्यू हेतु एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, ड्रोन टीम और जनपद पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया है।
इस संयुक्त रेस्क्यू टीम द्वारा सरयू नदी के दोनों तटों पर कपकोट व बागेश्वर में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। नदी के बहाव और संभावित स्थानों को खंगालने के लिए अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है। घटना के संबंध में थाना कपकोट पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मु0FIR No- 43/2026 U/S 140(3) BNSS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। पुलिस, प्रशासन और सभी सुरक्षा बल बालक की सकुशल बरामदगी के लिए नदी के दोनों ओर और सभी संभावित क्षेत्रों में लगातार खोजबीन कर रहे हैं।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad