पिण्डारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता उत्तर प्रदेश के पर्यटक की खोजबीन हेतु बागेश्वर पुलिस का सघन रेस्क्यू अभियान लगातार जारी
पिण्डारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता उत्तर प्रदेश के पर्यटक की खोजबीन हेतु बागेश्वर पुलिस का सघन रेस्क्यू अभियान लगातार जारी
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग रूट पर लापता हुए उत्तर प्रदेश के पर्यटक अभिषेक चौहान की खोजबीन के लिए पुलिस, SDRF और रेस्क्यू टीमों का सघन सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
थाना कपकोट में दर्ज गुमशुदा शामली (U.P.) निवासी पर्यटक अभिषेक चौहान की खोज- बीन जारी है। रेस्क्यू अभियान के लिये 07 टीमें गठित की गयी है। रेस्क्यू टीमों द्वारा मैन्युअल, दूरबीन और अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों के माध्यम से संभावित घटनास्थलों को खंगाला जा रहा है। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद बागेश्वर पुलिस और रेस्क्यू टीमें पिंडर नदी और आस-पास के अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में लापता पर्यटक की तलाश के लिए निरंतर जुटी हुई हैं।
जिसके क्रम में आज दिनांक-12/06/2026 को टीम द्वारा प्राकृतिक गुफाओं और आस-पास के सभी संवेदनशील स्थानों पर, वाछम पुल से सोराग पुल के बीच नदी के रास्ते गुजरते हुए गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके अतिरिक्त *टीम द्वारा पिंडर नदी के आस-पास के सभी संभावित क्षेत्रों में सघन खोजबीन की गई। गुमशुदा पर्यटक की खोजबीन के सिलसिले में थाना कपकोट पुलिस द्वारा *स्थानीय लोगो से भी पुछताछ कर जानकारी की जा रही है ।* क्षेत्र में लगातार बने खराब मौसम और नेटवर्क की भारी समस्या के बावजूद रेस्क्यू टीमें बिना रुके लगातार अभियान में जुटी हुई हैं।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा इस अभियान की निरंतर समीक्षा व निगरानी की जा रही है।
गुमशुदा पर्यटक की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

