कोतवाली बागेश्वर का सघन सत्यापन अभियान जारी, नगर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का किया गया सत्यापन

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 03.07.2026 को कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं अन्य अस्थायी रूप से निवास कर रहे व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान संबंधित व्यक्तियों के पहचान पत्र, निवास संबंधी अभिलेख एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का गहनता से परीक्षण किया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार, घरेलू सहायक या व्यावसायिक मजदूर रखने वाले 16 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
मकान मालिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों एवं आमजन को किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों का समय से पुलिस सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया।
बागेश्वर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad