बागेश्वर:कपकोट में जनता दरबार:शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

ख़बर शेयर करें

कपकोट/बागेश्वर,
📌 कपकोट में जनता दरबार: 27 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान
📌 लंबित प्रकरणों पर सख्ती, सीएम पोर्टल की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में जन समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु सोमवार को तहसील सभागार, कपकोट में जनता दरबार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल सहित विधायक सुरेश गढ़िया मौजूद रहे।

जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं विद्युत से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से रखीं। कुल 27 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबितता (पेंडेंसी) न रहे। सभी विभाग नियमित समीक्षा कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सीएम पोर्टल पर लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और संतोषजनक समाधान किया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित हो सके।

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad