बागेश्वर:पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त चैकिंग एवं सत्यापन अभियान

सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था हेतु बागेश्वर पुलिस का साझा प्रहार; क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त चैकिंग एवं सत्यापन अभियान
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु आज क्षेत्राधिकारी (CO) बागेश्वर श्री अजय लाल शाह के नेतृत्व में कोतवाली बैजनाथ पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा एक वृहद संयुक्त चैकिंग और सत्यापन अभियान चलाया गया।
बैजनाथ क्षेत्र के मुख्य मार्गों और संवेदनशील चौराहों पर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने वाहनों की गहन चैकिंग की। इस दौरान ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
वाहनों के पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की मौके पर जाँच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों के एम.वी. एक्ट (M.V. Act) के तहत चालान किए गए।
सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी तलाशी ली गई। बिना पुलिस सत्यापन के क्षेत्र में घूम रहे बाहरी व्यक्तियों और प्रवासियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई।
क्षेत्राधिकारी महोदय ने उन्हें पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों (Drink & Drive) के विरुद्ध की कार्यवाही की जाएगी।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 112 पर दें।

