बागेश्वर-बेरोजगार रजिस्ट्रेशन पर पत्रकार वार्ता जारी किया गया बेरोजगारी रजिस्ट्रेशन नंबर

ख़बर शेयर करें

आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर की अध्यक्षता में बेरोजगार रजिस्ट्रेशन पर पत्रकार वार्ता की गई।
जिसमे बेरोजगारी रजिस्ट्रेशन नंबर ( 7669040884)जारी किया गया। ताकि पूरे प्रदेश में युवा बेरोजगार साथियों की सूची को एकत्रित कर सके और पूरे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का आकड़ा हमे मिल सके ताकि उसके बाद बेरोजगारो की लड़ाई हम और मजबूती से लड़ सके।

कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि युवा कांग्रेस का पूरे जिले में बेरोजगार रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जाना है और आज इसकी शुरुआत की की गई है।
अब सभी ब्लॉकों से लेकर हर न्याय पंचायत और बूथ में युवा कांग्रेस बेरोजगार भाई बहनों को इस अभियान से जोड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी में उत्तराखंड पहले स्थान पर है जिसकी ज़िमेदारी प्रदेश की बीजेपी की डबल इंजन सरकार है।

ईश्वर पाण्डेय प्रदेश सचिव ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज बेरोजगारी चरम पर है और हर क्षेत्र का युवा रोजगार के लिए लंबी लाइन लगाकर खड़ा है और तो और सरकार द्वारा मनरेगा के तहत भी रोजगार देने में आनाकानी की जा रही है। और प्रदेश में अपनी नोकरी गवा कर आये प्रवासी भाइयों के लिए भी रोजगार का संकट मंडरा रहा है

अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता ने कहाँ कि पूरे प्रदेश में बेरोजगारी की मार युवा झेल रहा है और सरकार युवाओं से पकोड़े तलने को कह रही हैं।
और आज पूरे प्रदेश ने युवा बेरोजगारी से तंग आ कर आत्महत्या करने को वाध्य हो रहे है।

कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, ईश्वर पांडे प्रदेश सचिव,
अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,
रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष, जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष रोहित खैर नगर अध्यक्ष,
गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष एनएसयूआई,
मोहम्मद वसीम जिला सचिव, अज्जू, राहुल, नितिन, देवेंद्र मेहरा, गणेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।