कपकोट: भराड़ी टैक्सी स्टैंड के लिए 79 लाख 35 हजार की मिली स्वीकृति

Ad
ख़बर शेयर करें

विधानसभा कपकोट में भराड़ी बाज़ार में टैक़्सी स्टैण्ड के निर्माण बस कार्यों हेतु शासन से ₹ 101.43 लाख (1 करोड़ 1 लाख 43 हजार) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ प्रथम किस्त के रूप में ₹ 79.35 लाख (79 लाख 35 हजार) की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।उक्त पार्किंग स्टैंड के निर्माण होने से भराड़ी बाज़ार एवं नगर पंचायत कपकोट में ट्रैफ़िक जाम की समस्याओं से निजात मिलेगी एवं बाज़ार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का सफल संचालन हो सकेगा।प्रदेश के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व के कपकोट विधानसभा ‘’सशक्त कपकोट, समृद्ध कपकोट’’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अधिक तेजी से आगे बढ़ रहा है एवं डबल इंजन सरकार हमारे प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु कृतसंकल्पित है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad