कपकोट: ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन,ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह दानू ने किया उदघाटन

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग कपकोट के तत्वाधान में ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें लोकगीत, लोकनृत्य, एकल शास्त्रीय गायन, एकल शास्त्रीय वादन एवं एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल लोकगीत, एकल लोकनृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन बतौर

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह दानू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि-डा ० हरीश मेहरा ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख कपकोट , तनुज तिरुया, सभासद नगर पंचायत कपकोट ।

खण्ड विकास अधिकारी कपकोट ख्याली राम ,संयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०२०५० अधिकारी कपकोट रविन्द्र कोहली ब्लाक कमाण्ड कुन्दन राम , दीपा शाही, दान सिंह बडती, रामधन गोपाल राम, आदि लोग उपस्थित थे। युवा महोत्सव में निर्णायक के रूप में गौरव तिवारी पुष्कर सिंह, कुन्दन राम रहे।

युवा महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित किये। एवं 10 महिला मंगल दलों व 10 युवक मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री का वितरण भी मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। संचालन मनीषा शाही के द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad