बागेश्वर: जिले में कारगिल विजय शौर्य दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

जिले में कारगिल विजय शौर्य दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया। शुक्रवार सुबह शहीद स्मारक स्थल तहसील परिसर में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिह बिष्ट,विधायक पार्वती दास,सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी अनुराध पाल, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, ब्लॉक प्रमुख गरूड़ हेमा बिष्ट सहित भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों व अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। तथा पुलिस की टुकडी द्वारा शहीद वीर जवानों को सलामी दी गयी। सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट द्वारा कारगिल युद्ध व शहीदों के पराक्रम पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत गणमान्य अतिथियों द्वारा शहीदों की याद में तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इससे पूर्व जिला मुख्यालय में प्रात: 6 बजे क्रास कंट्री दौड़ एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली। 

उसके उपरांत संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शहीद स्व0 नायक मोहन सिंह, शहीद स्व0 नायक राम सिंह बोरा एवं शहीद स्व0 हरि थापा के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। तथा शहीद नायक राम सिंह बोरा के प्रतिनिधि के तौर पर ब्लॉक प्रतिनिधि सुबेदार कुंदन सिंह रावत व शहीद पूरन चन्द्र चौबे के पिता माधवानंद चौबे को मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बतौर मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए शहीद वीर जवानों को याद करते हुए श्रदांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमने अनेक वीर जवानों को खोया। जिसमें हमारे जिले से भी तीन वीर जवानों ने अपने देश की आन बान शान के लिए अपनी शहादत दी। उन्होंने कारगिल युद्ध पर प्रकाश डालते हुए वीर सपूतों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे जवान विषम परिस्थितियों में देश की सेवा कर रहें है। उन्हीं की बदौलत हम आज सुरक्षित और संरक्षित है, हमें अपने देश की सेना पर गर्व है।

डीएम अनुराधा पाल ने अपने संबोधन में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए श्रदांजलि अर्पित की। डीएम ने इस अवसर पर सैनिकों के परिवार को भी याद किया जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने परिवार के सदस्य को खोया। उन्होंने कहा कि सैनिक हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है। तथा देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है हमें अपनी संस्कृति,राजनीति के साथ-साथ नागरिक को दिए गए दायित्वों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपना छोटा-छोटा योगदान देकर राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर योगदान देना चाहिए।

क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने अपने सम्बोधन में कारगिल युद्ध में शहादत हुए वीर सपूतों को याद करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को आज याद करने का दिन है। पूरा देश आज उन वीर सपूतों की शहादत को याद कर रहा है। विधायक ने कहा इस युद्ध में हमारे वीर सपूत शहीद हुए जिन वीरांगनाओं ने अपने बेटे,पति को खोया है,उनकी शौर्यगाथा को आज पूरा देश स्मरण कर रहा है।

सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट ने कारगिल युद्ध पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारी सेना ने अदम्य साहस से कारगिल युद्ध जीता, जिसमें प्रदेश के 75 वीर सैनिकों ने अपनी शहादत दी, जिसमें हमारे जनपद के 03 जांबाज सैनिक थे। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस शौर्य का प्रतीक है, हमारी सेना देश की सीमाओं पर दिन-रात तैनात होकर रक्षा कर रही है, इसलिए हम शांतिपूर्वक रह पा रहे है। वीर सैनिकों ने जो बलिदान दिया है उसे हम कभी भुला नही सकते।

 कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर की फाल्गुनी जोशी, द्वितीय स्थान पर आनंदी एकेडमी की ध्रुविका नेगी तथा तृतीय स्थान पर बालिका इंटर कॉलेज की कोमल, चित्रकला में प्रथम स्थान पर आनंदी एकेडमी की लवली गोस्वामी, द्वितीय स्थान पर कंट्रीवाइड के तुषार खेतवाल व तृतीय स्थान पर राइंका के प्रियांशु रहे। भाषण प्रतियोगिता में विवेकानंद के लक्षिता टंगडिया, कंट्रीवाइड के मानवेंद्र नेगी व आनंदी एकेडमी के संस्कृति पाठक तथा विवेकानंद इंका के सोमेश तिवारी को  क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया वहीं ओपन पुरूष वर्ग की क्रास कंट्री में लक्की गडिया, गणेश सिंह, हिमांशु आर्या व महिला ओपन वर्ग में सुहानी आर्या, कविता व साक्षी गोस्वामी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीप जोशी ने किया। 

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, तहसीलदार दलीप सिंह, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सुन्दर सिंह बिष्ट, पूर्व ऑर्डिनरी कैप्टन आरसी तिवारी, डीएस हरड़िया, प्रताप सिंह कपकोटी, सूबेदार केपी आले, हवलदार उर्बादत्त जोशी, बिशन सिंह ठठोला, सूबेदार मेजर दरवान सिंह कपकोटी सहित चेयरमैन रेडक्रास संजय शाह जगाती, किशन सिंह मलडा, नरेन्द्र खेतवाल, दलीप खेतवाल, इन्द्र सिंह परिहार, भुबन कांडपाल, पूर्व सैनिक संगठन के लोग, गणमान्य व्यक्ति, छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण मौजूद थे।  

      

Ad