उत्तराखंड :यहां प्रेम संबंध के नाम पर धोखा देकर हत्या, हत्यारे गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : लव, धोखा और हत्या, हत्यारे गिरफ्तार

हल्द्वानी। प्रेम संबंधों के नाम पर धोखा देकर युवक की नृशंस हत्या करने का सनसनीखेज मामला हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। राजपुरा निवासी तरुण सिंह रावत की हत्या उसकी महिला मित्र गीता साहू और उसके पति अनिल साहू ने मिलकर की। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक तरुण सिंह का गीता साहू से प्रेम संबंध था। गीता ने उसे यह झांसा दिया था कि वह अपने पति से तलाक लेकर उससे विवाह करेगी। इसी भरोसे में तरुण ने गीता पर काफी धन खर्च कर दिया। लेकिन जब उसे इस धोखे का अहसास हुआ और उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया, तो गीता और उसके पति ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।30/31 मई की रात गीता ने अपने बच्चों को बाहर भेज दिया और तरुण को रुपये देने के बहाने घर बुलाया। रात में तरुण को वहीं रुकने के लिए कह दिया गया। जैसे ही वह गहरी नींद में सो गया, अनिल ने भारी पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में तरुण के पिता की तहरीर पर वनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और छानबीन के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को आंवला गेट चौकी के पास गीला जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में की गई इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2,500 नकद इनाम देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad