उत्तराखंड :(बिग न्यूज) जानिए सूबे में अगले तीन दिन मौसम कैसा रहने की है संभावना
ADVERTISEMENTS
आज से तीन दिन बारिश और बर्फबारी
देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार से तीन दिन तक सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह बादल छाए रहे और कई जगह बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर को धूप निकली, जिससे तापमान में इजाफा भी हुआ। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को प्रदेशभर में बारिश, ओलावृष्टि एवं 2500 मीटर ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

