कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने की चालानी कार्यवाही।”
”ऑपरेशन प्रहार” ” कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने की चालानी कार्यवाही।”
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्गत निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 17/05/2026 को कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा मंडलसेरा, नुमाइशखेत, नदी गांव स्थानों पर रह रहे बाहरी व्यक्तियों कुल 58 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन नहीं करने वाले 08 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तथा भविष्य में अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की हिदायत दी गई।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।





