गुलदार का गाय पर हमले का लाइव वीडियो तेजी से हो रहा वायरल ,देखिए वायरल विडियो

ख़बर शेयर करें
वायरल वीडियो गुलदार के गाय पर हमले का

बागेश्वर जिले में भी इन दिनों तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। जिले के काफलीगैर तहसील में गुलदार ने पिछले दिनों एक बुजुर्ग महिला पर घात लगाकर हमला कर दिया था जिससे बुजुर्ग महिला की मौत भी हो गई थी वहीं अब एक गुलदार के हमले का एक ऐसा विडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे गुलदार एक गौवंश पर हमला कर उसे अपना निवाला बना रहा है एक ट्रक चालक अपनी राह में जा रहा था इसी बीच पौड़ी धार के पास ट्रक चालक को तेंदुवे के गाए पर हमला होते हुए दिखा। ट्रक चालक ने हॉर्न बजाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास तो किया लेकिन वह असफल रहा। वहां गुलदार ने हार्न बजने व लाइट जलने के बावजूद भी अपने शिकार को नहीं छोड़ा। आपको बता दें की देवभूमि खबर नेटवर्क ये वायरल वीडियो कब का है और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं करता।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad