उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट) प्रदेश के इन 5 जिलों में आजभारी बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड मौसम विभाग के जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है रविवार को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल वह चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अन्य जगहों में भी तीव्र वचनों के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 15 अगस्त को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछारों के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 14 अगस्त के अलावा फिलहाल 17 अगस्त तक कोई अलर्ट तो नहीं लेकिन पहाड़ी और मैदानी जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad