बागेश्वर- जिले में आज कोरोना के 4 नए मामले क्या ये खतरे की घंटी तो नहीं?

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले में आज एक बार फिर से 4 नए कोरोना केस आये हैं इन केसों के आने से अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 7 पहुंच गई है बीते कुछ दिनों में केसों में कमी के चलते बीते रोज एक्टिव केस 5 ही रह गए थे ।मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 482 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 116157
सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 6111 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 6048 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है । शेष 07 संक्रमित मरीजों में से 02 मरीज का जिला कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है, तथा 05 मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अबतक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 04 केस आये है तथा आज 02 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad