आगामी उत्तरायणी मेला-2026 पर अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर सर्विस ने मेला स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, जिला न्यायालय में जांची सुरक्षा व्यवस्था।

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में, आगामी ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला-2026 को सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस व फायर सर्विस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज दिनाँक-05/01/2026 प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री दिनेश चन्द्र पाठक द्वारा दलबल के साथ मेला क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं रणनीतिक तैनाती:
अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा ताकुला टैक्सी स्टैण्ड, सरयू बगड़, नुमाइशखेत, जिला पंचायत कार्यालय, जिला अस्पताल मार्ग तथा मंडलसेरा में स्थापित होने वाली अस्थाई दुकानों एवं प्रदर्शनी स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं:
1.अग्निशमन वाहनों के त्वरित आवागमन हेतु अवरोधमुक्त मार्गों का चयन किया गया।
2.सरयू नदी के समीप ‘तोहात्सु पंप’ (Tohatsu Pump) की स्थापना हेतु रणनीतिक स्थानों का चयन किया गया ताकि आपात स्थिति में निरंतर जल आपूर्ति बनी रहे।
3.अग्निशमन यूनिटों की तैनाती के लिए स्थान चिन्हित कर संबंधित भूमि प्रबंधकों से आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया।
जिला न्यायालय में ‘फायर ऑडिट’ एवं जागरूकता:
मेला क्षेत्र के निरीक्षण के उपरांत, फायर सर्विस टीम द्वारा जिला न्यायालय बागेश्वर में ‘फायर रिस्क निरीक्षण’ (Fire Audit) किया गया। इस दौरान:
👉 न्यायालय परिसर में स्थापित सभी प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों (Fire Extinguishers) की कार्यशीलता को परखा गया।
👉 उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, उपकरणों के उचित रखरखाव एवं उनके संचालन (Operating Techniques) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
बागेश्वर पुलिस/फायर सर्विस की अपील:
बागेश्वर फायर सर्विस सभी व्यापारियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता से अपील करती है कि मेले के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति होने पर तत्काल फायर सर्विस या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचित करें।

Ad
Ad Ad Ad