साइबर क्राइम सैल बागेश्वर द्वारा त्वरित कार्यवाही कर साईबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के बैंक खाते में लौटाई गई पूर्ण (49,000/-रूपये) धनराशि।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साईबर सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।* जिस क्रम में शिवराज सिंह राणा, नोडल अधिकारी साइबर क्राइम सैल/क्षेत्राधिकारी कपकोट के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राइम सैल द्वारा इस प्रकार के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

      दिनांकः 11-08-2021 को *वादी जगदीश सिंह गढ़िया पुत्र श्री जय सिंह गढ़िया निवासी- भयूं(कपकोट) जनपद- बागेश्वर* द्वारा थाना कपकोट में धोखाधड़ी के सम्बन्ध में एक तहरीर दी गई। जिसमें वादी द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ एनी डैस्क के माध्यम से धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 49,000/- रुपये की धनराशि आहरित कर ली गई है। 
     वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष कपकोट द्वारा तत्काल प्रकरण के सम्बंध में सूचना/रिपोर्ट साइबर क्राइम सैल को दी गई। जिस पर साइबर क्राइम सैल द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित गेटवे/नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार कर वादी उपरोक्त के बैंक खाते से आहरित पूर्ण धनराशि वादी के खाते में रिफंड कराए गए जो 17 अगस्त को प्राप्त हो चुके हैं।